ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
दिल्ली NCR

केदारनाथ मंदिर के पीछे होगा शिव उद्यान निर्माण, चार चिंतन स्थल बनेंगे 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने तीर्थयात्रियों के लिए केदारनाथ सड़क और केदार घाटी में विशेष सुविधाओं के निर्माण और विकास पर जोर दिया है। इसके तहत केदार घाटी में स्थित केदारनाथ मंदिर के पीछे एक शिव उद्यान (उद्यान) का निर्माण होगा जो तीर्थयात्रियों को दिव्यता का अनुभव कराएगा। तीर्थयात्रियों के ध्यान और विश्राम के लिए गौरीकुंड से केदारनाथ तक ट्रेक पर चार चिंतन स्थलों का निर्माण होगा।  केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय 2023 में शुरू होने वाली इन परियोजनाओं को 8 महीने में संपन्न करेगा।
गौरीकुंड से केदारनाथ तक 18 किलोमीटर के रास्ते में पड़ने वाले रामबाड़ा छोटी लिनचोली बड़ी लिनचोली और चन्नी कैंप जैसे दर्शनीय जगहों पर चिंतन स्थलों का निर्माण होगा। शिव उद्यान में तीर्थयात्रियों के लिए एक बड़ा रंगभूमि-शैली का बैठने का स्थान हरित क्षेत्र और इसके चारों ओर एक रिटेनिंग वॉल होगी। योजना से जुड़े अधिकारी ने बताया कि इसके पीछे का विचार तीर्थयात्रियों को पूर्ण आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना और केदारनाथ मंदिर में उनकी यात्रा को अधिक आरामदायक और समृद्ध बनाना है। चार चिंतन स्थलों में तीर्थयात्रियों के लिए ध्यान संगीत बजाया जाएगा और साथ ही उनके आराम करने और स्वास्थ्यलाभ के स्थान होगा। यहां की दीवारों में लगी डिस्प्ले एलईडी में केदारनाथ मंदिर के दृश्य होगा।
अभी गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर के रास्ते में आवास और विश्राम के लिए ज्यादातर निजी सुविधाएं हैं। केदारनाथ में अब आने वाले भक्तों की भारी भीड़ को देखकर अधिक तीर्थयात्री सुविधाओं के निर्माण के लिए अधिकारियों से पीएम के आग्रह के बीच ये कदम भी उठाए गए हैं। इस साल रिकॉर्ड 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने केदारनाथ की यात्रा की। आदि गुरु शंकराचार्य की पुनर्निर्मित समाधि पर जाने वाले तीर्थयात्रियों में भी बड़ी वृद्धि हुई है जिसका उद्घाटन पिछले साल पीएम ने केदारनाथ में किया था। समाधि स्थल में शंकराचार्य की 12 फुट की मूर्ति स्थापित की गई है। अब शिव उद्यान केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नया आकर्षण होगा।

Related Articles

Back to top button