ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
छत्तीसगढ़

साढ़े तीन लाख रुपए लेकर निकला था घर के लिए, दो दिन बाद भी लापता

भिलाई: छावनी पुलिस स्टेशनछत्तीसगढ़ के भिलाई में एक 15 वर्षीय किशोर के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोर अपनी दो बहनों से साढ़े तीन लाख रुपए लेकर बेमेतरा जिले के नवागढ़ जाने के लिए निकला था। दो दिन बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा। छावनी पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। खबर लिखी जाने तक किसी भी प्रकार की फिरौती की बात सामने नहीं आई है।छावनी सीएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नैना साहू पिता पवन साहू (19 साल) ने अपने छोटे भाई के लापता होने की शिकायत छावनी थाने में दर्ज कराई है। उसने बताया कि वो अपनी एक बहन और 15 वर्षीय भाई फनेश्वर साहू के साथ जवाहर नगर, केएच मेमोरियल स्कूल के पास भिलाई में रहती है। उसने बताया कि वो 30 नवंबर की सुबह 11 बजे अपनी स्कूटी से भाई बस स्टॉप पॉवर हाउस छोड़ने गई थी। उसका भाई 3,50,000 रुपये लेकर मम्मी पापा को देने नवागढ़ बेमेतरा जाने के लिए निकला था। कई घंटे बीत जाने के बाद उसके पापा का फोन आया कि फानेश्वर अभी तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद दोनों बहनों ने उसका पता लगाया। जब उसका मोबाइल बंद आया तो इसकी शिकायत छावनी थाने में दर्ज कराई गई।बहने भिलाई में करती हैं नौकरीसीएसपी छावनी ने बताया कि लापता किशोर की दोनों पहने भिलाई में प्राइवेट सेक्टर में जॉब करती हैं। घर में जरूरी काम पड़ जाने से उन्होंने रुपए की व्यवस्था करके इतनी बड़ी रकम भाई को देकर भेजा था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा, कहां गया कोई पता नहीं चल रहा है।भिलाई में दिख रहा है मोबाइल लोकेशनसीएसपी ने बताया कि लापता किशोर का मोबाइल लोकेशन भिलाई में ही दिख रहा है। उसका मोबाइल बंद चालू हो रहा है। इसलिए यह तो तय है कि किशोर भिलाई से बाहर नहीं गया है। अब उसका किसी ने अपहरण किया या वो जानबूझकर कहीं चला गया है। इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button