ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

गैंगस्टर पकड़ा गया है तो मूसेवाला के परिजनों के लिए राहत, DGP और सुरक्षा एजेंसियों को बधाई

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की कैलिफोर्निया में गिरफ्तारी पर कहा कि यदि सच में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ विदेश में पकड़ा गया है तो ये सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता और पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत की बात है।उन्होंने लिखा कि इस कार्रवाई में शामिल DGP ,पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां बधाई की पात्र हैं। बिट्‌टू ने लिखा कि पंजाब का माहौल खराब करने वालों को सलाखों के पीछे होना चाहिए। पंजाब शांति और अमन प्रिय राज्य है।बिट्‌टू ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता का दर्द समझना बहुत मुश्किल है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पकड़े जाने से कही न कही उन्हें भी राहत मिली होगी। वहीं जो पंजाब के लोग है उन्हें भी इस बात राहत होगी कि अब पंजाब में शांति बनी रहेगी। गैंगस्टरों पर सरकार को सख्त फैसले लेने की जरूरत है।पंजाब व अन्य राज्यों में नेटवर्ककनाडा में बैठ गोल्डी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, NCR और राजस्थान में भी लॉरेंस के नेटवर्क को स्ट्रॉन्ग करने में जुट गया। रंगदारी, मर्डर, हत्या प्रयास मामलों में गोल्डी का नाम सामने आने लगा। गोल्डी ने इसके साथ ही पंजाब में हथियारों की सप्लाई चेन बनानी शुरू कर दी। बीते दिनों अमृतसर और बठिंडा में कई गोल्डी के साथी पकड़े गए, जो हथियारों की तस्करी से जुटे थे।गोल्डी बराड़।सोशल मीडिया पर कबूला था जुर्ममई महीने में सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई। गोल्डी बराड़ ने खुद सोशल मीडिया पर आकर अपना जुर्म कबूला और पीछे की कहानी को बताया। लोगों से मिल रहे प्यार के चलते सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लगातार पंजाब सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं।एक महीने पहले ही उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर पुलिस ने कुछ ना किया तो वह केस भी वापस लेंगे और देश छोड़ चले जाएंगे। बीते दिनों ही बलकौर सिंह ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी पर 2 करोड़ रुपए अनाउंस करने की मांग पंजाब सरकार से की और यह भी कहा कि अगर पैसा सरकार के पास नहीं तो वह दे देंगे।

Related Articles

Back to top button