ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
इंदौरमध्यप्रदेश

इंदौर घर को तोड़कर कब्र बना दूंगा’, पड़ोसी की हिंदू परिवार को धमकीं ।

इंदौर में हिंदू परिवार को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. दरअसल शहर के बाणगंगा इलाके के कुमेड़ी में रहने वाले आरती और मुकेश जायसवाल ने 4 नवंबर को अपने पड़ोसी जावेद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद जावेद ने शाहरुख और अजीज के साथ उनके बेटे द्वारा दर्ज शिकायत वापस नहीं लेने पर उनके घर को तोड़कर कब्र बनाने की धमकी दी है. इतना ही नहीं घर की महिलाओं को मुसलमान बना कर उसी मजार पर बैठाने की बात कही. बाणगंगा थाने के एसएचओ राजेंद्र सोनी के मुताबिक, आरोपित शाहरुख खान फिलहाल जेल में बंद है, कुम्हेड़ी कांकड़ निवासी आरती पत्नी मुकेश जायसवाल की शिकायत पर शाहरुख खान सहित जावेद और अजीज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. शाहरुख एक पेशेवर अपराधी है उस पर पहले से ही कई केस दर्ज हैं. वह उज्जैन के नजरपुर इलाके का रहने वाला है. कुमेड़ी निवासी आरती और मुकेश जायसवाल ने 4 नवंबर को अपने पड़ोसी जावेद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जावेद ने शाहरुख और अजीज के साथ उनके बेटे द्वारा दर्ज शिकायत वापस नहीं लेने पर उनके घर को तोड़कर कब्र बनाने की धमकी दी:पुलिस ने कई धाराओं में मामला किया दर्ज हमने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है क्योंकि उन्होंने धर्म परिवर्तन की धमकी भी दी थी। दोनों पक्षों में पुरानी दुश्मनी थी जिसके चलते दोनों में झगड़ा हुआ और शाहरुख ने धमकी दी। जावेद के खिलाफ यह तीसरा मामला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है: राजेंद्र सोनी, SHO बाणगंगा थाने के एसएचओ राजेंद्र सोनी ने बताया कि हमने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है, क्योंकि उन्होंने धर्म परिवर्तन की धमकी भी दी थी. दोनों पक्षों में पुरानी दुश्मनी थी. जिसके चलते दोनों में झगड़ा हुआ और शाहरुख ने धमकी दी. जावेद के खिलाफ यह तीसरा मामला है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. डर के कारण छोड़ा था घर महिला ने पुलिस को बताया कि वो अपने परिवार के साथ आरोपित शाहरुख की मौसी घर के सामने रहती है. शाहरुख अक्सर अपनी मौसी के घर आता रहता है. गाड़ी तेज चलाने की बात पर शाहरुख से दो साल पहले विवाद हुआ था. तभी से वह धमकाता रहता है. बीते दिनों शाहरुख साथी अजीज और जावेद के साथ कॉलोनी में आया और गालियां देने लगा. उसने कहा कि मैं तुम्हारे घर को तहस नहस कर कब्र बना दूंगा, और तुम लोगों को मुसलमान बना कर उसी मजार पर बैठा दूंगा. जावेद ने उन्हें काट कर फेंकने की धमकी दी. आरती ने पुलिस को बताया कि आरोपित दो साल से परेशान कर रहा है. उसने पहले बेटे सुमित और हर्ष से विवाद किया था. उसके खिलाफ विजय नगर, खजराना और बाणगंगा थानों में शिकायतें भी दर्ज हैं. आरोपित रिपोर्ट वापस लेने की धमकी भी देता था, डर के कारण आरती ने अपना घर ही छोड़ दिया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button