ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

पीएम मोदी का आज अहमदाबाद में 32 किलोमीटर लंबा मेगा रोड शो 14 सीटों को करेगा कवर

अहमदाबाद | गुजरात में पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे| वहीं 5 दिसंबर को होनेवाले दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यानी 1 दिसंबर को अहमदाबाद में मेगा रोड शो करेंगे| पीएम मोदी का अहमदाबाद में रोड शो 32 किलोमीट लंबा होगा जो 14 विधानसभा सीटों को कवर करेगा| पीएम मोदी का गुजरात में अब तक यह सबसे लंबा रोड शो होगा| इससे पहले पीएम मोदी ने सूरत में 30 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था और कल अहमदाबाद में 32 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे| पीएम मोदी का रोड शो अहमदाबाद की 13 और गांधीनगर दक्षिण समेत 14 विधानसभा सीटों को कवर करेगा| रोड शो के दौरान पीएम मोदी का 35 अलग अलग जगहों पर स्वागत किया जाएगा| जिसमें अलग अलग विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार समेत पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे| पीएम मोदी का रोड शो पूर्वी अहमदाबाद के नरोडा से प्रारंभ होकर नरोडा पाटिया सर्कल कृष्णनगर चौराहा हीरावाडी सुहाना रेस्टोरंट श्याम शिखर चौराहा बापूनगर चौराहा खोडियारनगर बीआरटीएस रूट विराटनगर सोनी की चाली राजेन्द्र पार्क चौराहा रबारी कॉलोनी सीटीएम हाटकेश्वर चौराहा खोखरा सर्कल अनुपम ब्रिज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा फूटबोल ग्राउंड भुलाभाई चौराहा शाहआलम टोलनाका दाणीलीमडा चौराहा मंगल विकास चौराहा खोडियारनगर बेहरामपुरा चंद्रनगर धरणीधर चौराहा जीवराज पार्क चौराहा श्यामल चौराहा शिवरंजनी चौराहा हेल्मेट चौराहा एईसी चौराहा पल्लव चौराहा प्रभात चौक पाटीदार चौक अखबारनगर चौराहा व्यासवाडी डी मार्ट आरटीओ सर्कल साबरमती पावर हाउस साबरमती पुलिस स्टेशन विसत चौराहा जनतानगर चौराहा आईओसी चौराहा होते हुए चांदखेडा में पूर्ण हो सकता है|

Related Articles

Back to top button