ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
छत्तीसगढ़

3 लाख 20 हजार रुपए जीते; कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय से की है पत्रकारिता की पढ़ाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर की बेटी सोनाली दत्ता ने टीवी के लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 14 में 3 लाख 20 हजार रुपए की राशि जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। महानायक अमिताभ बच्चन से मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी, हालांकि हॉट सीट पर बैठने के लिए जब उनका चयन हुआ, तो वे भावुक हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक पाईं।सोनाली दत्ता ने मंगलवार को गेम शो के हॉट सीट पर पहुंचने के लिए फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीता था। इसके बाद जब उनका नाम अमिताभ बच्चन ने गेम को खेलने के लिए लिया, तो वे भावुक हो उठीं। इसके बाद अमिताभ बच्चन खुद उनका हाथ पकड़कर उन्हें हॉट सीट तक लेकर आए और आंसू पोंछने के लिए टिश्यू पेपर भी दिया। मंगलवार को उन्होंने 6वें प्रश्न तक का सफर तय किया। इसके बाद समय समाप्त हो जाने पर उन्होंने बुधवार को अपना खेल जारी रखा।बुधवार को सोनाली ने 3 लाख 20 हजार रुपए गेम शो में जीते। इसके बाद के प्रश्न का उन्होंने गलत उत्तर दिया और गेम शो से बाहर हो गईं। KBC में सोनाली ने तटरक्षक बल के प्रमुख कौन होते हैं?, इस प्रश्न का उत्तर गलत दिया था।सोनाली गेम खेलती हुईं।सोनाली एडवरटाइजमेंट एजेंसी में हैं कंटेंट राइटरसोनाली ने अमिताभ बच्चन को बताया कि उन्होंने रायपुर के कुशाभाऊ विश्विद्यालय से जनसंचार की पढ़ाई की है। वर्तमान में वे एक एडवरटाइजमेंट एजेंसी में कंटेंट राइटिंग करती हैं। इनके शिक्षक जनसंचार विभाग के एचओडी डॉ शाहिद अली ने सोनाली को बधाई देते हुए कहा कि वो शुरू से ही होनहार और मेहनती स्टूडेंट रही है। आज पूरे विश्वविद्यालय को उस पर गर्व है।पढ़ाई के लिए लिया गया लोन चुकाएंगी गेम शो में जीते रुपयों सेअमिताभ बच्चन ने पूछा कि वे गेम शो में जीती हुई धनराशि का किस तरह से उपयोग करेंगी, तो सोनाली ने कहा कि उन्होंने पढ़ने के लिए लोन लिया था। वे इन पैसों से वो लौटा देंगी। उन्होंने कहा कि वे घर भी बनवाएंगी। सोनाली कार्यक्रम में अपने पिता और पति के साथ पहुंची थीं। उनके पिता एक म्यूजिक टीचर हैं। बता दें कि सोनाली दत्ता से पहले संजय नगर के टेलर आरजे नायडू हॉट सीट पर आ चुके हैं। उन्होंने 50 लाख रुपये जीते थे।

Related Articles

Back to top button