ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

 कांग्रेस ने आदिवासी गरीब और वंचितों के नाम पर केवल राजनीति की है : अमित शाह

अहमदाबाद| गुजरात चुनाव क पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण के लिए राजनीतिक दलों के बीच घमासान तेज हो गया है| पहले चरण में 1 दिसंबर को 89 सीटों पर मतदान होना है जबकि दूसरे दौर में 5 दिसंबर को मतदान होगा| दूसरे चरण के लिए महीसागर जिले के कडाणा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी गरीब शोषित और वंचितों के नाम पर केवल राजनीति की है| जबकि भाजपा सरकार ने नर्मदा में बिरसा मुंडा यूनिवर्सिटी गोधरा में गुरु गोविंद यूनिवर्सिटी समेत आदिवासियों की संतानों की शिक्षा के लिए अनेक संस्थाओं की स्थापना की है| उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भूतकाल में आदिवासियों के लिए केवल 900 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया था| जबकि भूपेन्द्र पटेल की सरकार ने आदिवासियों के लिए 1 लाख करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है| भाजपा सरकार ने वनबंधु कल्याण योजना शुरू की जिसके जरिए आदिवासी इलाकों में रोजगार बिजली सड़कें और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं| गांव-गांव शिक्षा स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई और आदिवासी क्षेत्रों के सभी गांव सड़कों से जोड़े| उन्होंने लोगों से कहा कि कांग्रेस जब वोट मांगने आए तब उसेक काम के बारे में सवाल जरूर करना| अमित शाह ने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान कांग्रेस ने वैक्सीन को लेकर भी राजनीति की थी| जबकि भाजपा सरकार ने वैक्सीनेशन के साथ ही अनाज देने की चिंता की थी|

Related Articles

Back to top button