ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

आरटीओ में दूर नहीं हो रही खाली कार्ड और कार्टरेज की परेशानी आवेदक परेशान

इंदौर। नायता मुंडला स्थित परिवहन कार्यालय में लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों को लाइसेंस कार्ड प्रिंट होने के बाद नहीं मिल पा रहे है। यहां खाली कार्ड और कार्टरेज का टोटा समाप्त नहीं हो रहा है। इस कारण कार्ड की प्रिंटिंग नहीं हो पा रही है। लंबे समय से आवेदक कार्ड के लिए परेशान हो रहे है। परेशान आवेदक परिवहन विभाग के चक्कर लगा रहे है।

आरटीओ में विगत डेढ़ साल से लाइसेंस के खाली कार्ड नहीं पहुंच पा रहे है। चिप वाले कोर्ड का टोटा होने से आवेदकों को कार्ड प्रिंट होकर नहीं मिल पा रहे। दो माह पहले आरटीओ में खाली कार्ड की बढ़ी खेप पहुंची थी। तो अधिकारियों ने बड़ी संख्या में कार्ड प्रिंट करवा लिए।

इसके बाद इनकी छटनी कर आवेदकों तक कार्ड पहुंचाने में परेशानी हुई। एजेंटों को अपने कार्ड खुद छांटना पड़े। वर्तमान में दस हजार के करीब कार्ड की पेंडेंसी बनी हुई है। अधिकारी जल्द ही कार्टरेज और कार्ड बुलाकर प्रिंटिंक करने की बात कह रहे है।

कार्टरेज हुई खत्म

चिप वाले कार्ड की सप्लाई नहीं होने से बारकोड वाले कार्ड कार्ड प्रिंट कर आवेदकों को दिए गए। अब चिप वाले कार्ड फिर परिवहन कार्यालय पहुंचे। इनकी छपाई शुरू होने से पहले ही कार्टरेज खत्म हो गई। बिना कार्टरेज के कार्ड की छपाई नहीं हो पा रही है। कार्टरेज आने के बाद कार्ड की छपाई की जाएगी। स्मार्ट चिप कंपनी के कर्मचारी कभी कार्ड और कभी कार्टरेज के कारण परेशान है।

प्रतिमाह बनते हैं हजारों लाइसेंस

परिवहन विभाग में प्रतिमाह हजारों लाइसेंस बनते हैं। लर्निंग लाइसेंस के बाद ट्रायल देने और फोटो होने के बाद लाइसेंस जारी होते हैं। लंबे समय से कार्ड की कमी के कारण इन कार्ड की प्रिंटिंग नहीं हो पा रही है। कुछ हजार खाली कार्ड ही परिवहन विभाग के पास पहुंच रहे हैं, जबकि इतने ही लाइसेंस नए बन रहे हैं, इसलिए पुरानी पेंडेंसी खत्म नहीं हो रही है।

Related Articles

Back to top button