ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

अब 29 गांव के लोगों को मिलेगा पानी, विधायक ग्रेवाल ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा, 384 करोड़ रुपए की परियोजना

धार: विधायक ग्रेवालसरदारपुर विधानसभा के हर गांव हर घर शुध्द एवं पर्याप्त पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से मान डेम समूह जल पेयजल योजना में 29 ग्रामों को शामिल किया गया है। मान डेम योजना मे सरदारपुर विधानसभा के साथ ही जिले की अन्य विधानसभा जिसमें धार, गंधवानी व कुक्षी के 134 ग्राम सहित कुल 164 ग्रामों को शामिल किया गया है। जिसकी कुल लागत 384 करोड़ रुपये है।दरअसल विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से पूर्व में 13 मार्च 2020 को कांग्रेस सरकार के समय मान डेम समूह जल पेयजल योजना की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई थी लेकिन विगत 2 वर्ष से कोरोना काल की वजह से विभागीय बजट कम होने से शेष कार्रवाई पूर्ण नहीं हो पाई थी।जिसको लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा 29 ग्रामो की पेयजल समस्या को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा मे प्रमुखता से आवाज उठाते हुए मान डेम समूह जल पेयजल योजना की की शेष कार्यवाही पूर्ण करने की मांग की थी, जिसके बाद उक्त योजना के लिए टैण्डर प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है।मान डेम समूह जल योजना में सरदारपुर तहसील के सुल्तानपुर, इडरिया, डाडुर, राजपुरा, अमझेरा, चालनी, मिंडा, हातोद, मांगोद सहित आसपास के गांवों में योजना के माध्यम से पानी मिलेगा, इन गांवों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को अब पेयजल योजना के तहत शुद्ध जल मिलेगा।अभी तक गांव के लोग आसपास के क्षेत्रों पानी लेकर आ रहे थे। टैंडर जारी होने के साथ ही विधायक ने चुनाव के दौरान किए अपने वादे को भी निभाया हैं, यहां की जनता ने पूर्व में प्रताप ग्रेवाल से पानी की समस्या को लेकर अवगत करवाया था, जिसके बाद अब लोगों को राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button