ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की ‘माउंटेन गर्ल’ नैना सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ :  माउंट एवरेस्ट की फतह हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ के बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ लैंड एडवेंचर अवॉर्ड से नवाजी गई है। 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों नैना को यह पुरस्कार मिला है। नैना को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र समेत 15 लाख रुपए भी दिए गए हैं। नैना CG की पहली बेटी है जिन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है। नैना के अलावा शुभम धनंजय वनमाली को वाटर एडवेंचर और ग्रुप कैप्टन कुंवर भवानी सिंह सम्याल को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया है।

दरअसल, नैना सिंह धाकड़ बस्तर के एकटागुड़ा की रहने वाली हैं। नैना करीब 10 साल से पर्वतारोहण में सक्रिय हैं। नैना ने दुनिया की सबसे ऊंची माउंट एवरेस्ट में करीब 8848.86 मीटर की चढ़ाई कर नया कीर्तिमान रचा था। इसके साथ ही दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी लोत्से पर 8516 मीटर की चढ़ाई की थी। नैना छत्तीसगढ़ की पहली बेटी है जिन्होंने इस कामयाबी को हासिल किया है। इन दोनों चोटियों पर तिरंगा लहराया था। साथ ही ‘बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश भी दिया था। छत्तीसगढ़ की इस धाकड़ बेटी को आज पर्वतारोही के नाम से भी जाना जाता है।

इसलिए दिया जाता है यह पुरस्कार
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने साल 2021 के लिए तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कारों की घोषणा की है। हर पुरस्कार हर साल एडवेंचर के क्षेत्र में दिया जाता है। इसमें लैंड एडवेंचर, वाटर एडवेंचर, एयर एडवेंचर और लाइफ टाइम अचीवमेंट ये चार श्रेणियां शामिल हैं। एडवेंचर के क्षेत्र में संबंधित व्यक्तियों की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में धीरज, जोखिम लेने, टीमवर्क और तुरंत सक्षम में प्रभावकारी कदम उठाने की भावना विकसित करने के और प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button