ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी पर कहा- विनाश काले विपरीत बुद्धि

सीहोर: सीहोर में आयोजित मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गुजरात चुनाव को लेकर बात की। बोले- साफ कह रहा हूं, वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री मोदी पर दिए गए बयान को 130 करोड़ भारतीयों का अपमान बताया।उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि। प्रशिक्षण में भाजपा के संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। प्रशिक्षण वर्ग में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से आए पदाधिकारी भी शामिल हुए। बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी करते हुए उन्हें रावण कहा था।

Related Articles

Back to top button