ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
राजनीति

 जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के दो नेता व कुछ अन्य लोग भाजपा में शामिल  

जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस के दो नेता और 200 से अधिक राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। सभी ने भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना की मौजूदगी में पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के इसके प्रांतीय उपाध्यक्ष एसएस बंटी और प्रांतीय सचिव पिंकी भट शामिल हैं।
इनके अलावा नेशनल जस्टिस पार्टी के अध्यक्ष रणधीर सिंह परिहार और कई पंचायत सदस्य डॉक्टर और सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी पार्टी में शामिल हुए। पिछले साल नेशनल कॉन्फ्रेंस से भाजपा में आए पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा ने पार्टी कार्यालय में नए सदस्यों का स्वागत किया। राणा ने कहा कि आज शामिल हुए लोगों की वजह से भाजपा और मजबूत होगी खासकर नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में।
देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि वे यहां मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों के कारण आए हैं।
भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना ने पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी को इसके मंत्र ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ की वजह से समाज के हर तबके का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर के लोगों ने भाजपा का समर्थन करने का फैसला किया है जो प्रमुख राजनीतिक कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बड़े पैमाने पर शामिल होने से स्पष्ट है। हम सभी को एक साथ काम करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि भाजपा सरकार बनाने तथा अपना खुद का मुख्यमंत्री बनाने के लिए अगले विधानसभा चुनाव में 50 से अधिक सीट जीतने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करे।

Related Articles

Back to top button