ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

चोरों से खरीदता था चुराए गए मवेशी, यूपी के नरैनी से पकड़ लाई सतना पुलिस

सतना: आरोपी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रेकी कर मवेशी चुराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पकड़ने में सतना पुलिस को कामयाबी मिली है। पहले ही पकड़े जा चुके 4 भैंस चोरों से मिले सुराग के आधार पर सतना पुलिस ने आरोपी को यूपी के नरैनी से गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक सतना के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भैंस चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य इसरार खान पिता जलील खान 38 वर्ष निवासी लहुरेटा नरैनी यूपी से गिरफ्तार किया गया है। वह चोरी की भैंसों का खरीददार था। उसके चार साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।सिविल लाइन टीआई अर्चना द्विवेदी ने बताया कि इसरार उनसे औने पौने दामों में मवेशी चोरों से मवेशी खरीदता था। पिछले दिनों पकड़े गए चार भैंस चोरों के जरिये पता चला था कि सतना के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से मवेशी चुरा कर उन्होंने इसरार को लहुरेटा नरैनी में बेचे थे।लिहाजा सिविल लाइन पुलिस की एक टीम ने वहां दबिश देकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से चोरी के मवेशियों के सौदागर को गिरफ्तार कर लिया।बता दें कि पिछले दिनों सतना पुलिस ने चार भैंस चोरों को गिरफ्तार किया था। चारो फर्जी नंबर प्लेट लगा कर कार से गांवों और शहर मोहल्लों में दिन भर घूम कर रेकी करते थे और रात में भैंस चुरा ले जाते थे। चोरी की भैंस वे यूपी ले जाते थे। बिक्री की कुछ रकम वे नगद लेते थे जबकि कुछ रकम बैंक खाते में भी ट्रांसफर करवाते थे।

Related Articles

Back to top button