ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

दयानंद विहार में बने अवैध पक्के मकानों को तोड़ा गया, 1 करोड़ रुपए की जमीन खाली

कानपुर: केडीए की जमीन पर बने अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया।मंगलवार को कानपुर विकास प्राधिकरण यानि KDA का बुलडोजर अवैध निर्माणों पर फिर गरजा। जोन-1 स्थित आराजी नं. 995 पार्ट बैरी अकबरपुर बांगर, दयानंद विहार में केडीए के स्वामित्व को जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। यहां बने सभी पक्के घरों को ढहा दिया गया। प्राधिकरण की 250 वर्ग मीटर को जमीन खाली कराया गया, जिसकी अनुमानिक कीमत 1 करोड़ रुपए है।करीब 1 दर्जन से अधिक मकानों को केडीए द्वारा तोड़ दिया गया।नियमों के तहत की गई कार्रवाईकेडीए वीसी अरविंद सिंह ने बताया कि प्राधिकरण स्वामित्व की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकानों का निर्माण किया गया था। उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत नियमानुसार कार्रवाई की गई। दयानन्द विहार फेज-1 आराजी नं. 995 पार्ट बैरी अकबरपुर बांगर में अवैध निर्माण किया गया था। जिसे ढहा दिया गया। निर्माण गिराने से पहले कई नोटिस भी दिए जा चुके थे।भारी पुलिस बल रहा मौजूदअतिक्रमण खाली कराए जाने के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन किसी की भी एक न चली। अधिशाषी अभियन्ता आरके पाण्डेय, अवर अभियन्ता जेएन पाण्डेय और अन्य प्रवर्तन दस्ता मौके पर मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button