ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

तीन दिन पहले रुपयों से भरा बैग चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़: जिले के पलेरा थाना पुलिस ने 3 दिन पहले हुई चोरी का मंगलवार को खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 38 हजार रुपए नकद और चोरी गया बैग जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।पलेरा थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि 26 नवंबर को कौशलेंद्र कुशवाहा ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि सब्जी बेचने के बाद 45 हजार रुपए सहित बैग मकान के कमरे में रख दिया था। 25 नवंबर की रात अज्ञात चोर कमरे से रुपयों से भरा बैग चुरा कर ले गया। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तफ्तीश के दौरान संदेह के आधार पर रमेश रैकवार और दीपक अहिरवार को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।दोनों आरोपियों ने चोरी का जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया बैग सहित 38 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। कार्रवाई में उपनिरीक्षक नितेश जैन, प्रधान आरक्षक ग्यासी यादव, आरक्षक मनोज, आशुतोष, प्रवीण, संजय, अनूप की भूमिका अहम रही।

Related Articles

Back to top button