ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

मौके पर ही चालक की मौत; शादी समारोह से वापस लौटते वक्त हुआ हादसा

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी शहर के बेरली रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव देहलावास निवासी करतार सिंह सोमवार की रात रेवाड़ी शहर में अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मंगलवार को करतार सिंह अपनी बाइक पर आगे चल रहा था, जबकि उसका भतीजा सुधीर पीछे अलग बाइक पर चल रहा था।मौके से कार सहित भागा आरोपीइसी दौरान बेरली रोड पर पीर बाबा के पास आगे चल रहे करतार सिंह की बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही करतार लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। गाड़ी चालक ने भी अपनी गाड़ी को रोका, लेकिन जैसे ही सुधीर चाचा को संभालने लगा तो आरोपी मौके से कार सहित भाग निकला।आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्जसुधीर किसी वाहन का इंतजाम कर अपने चाचा को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने करतार को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस पहले घटना स्थल पर पहुंची और उसके बाद नागरिक अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button