ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

टाटा सफारी अनियंत्रित होकर खाई में पलटी,तीन की मौत,तीन घायल

हरदोई जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार टाटा सफारी अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई,जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।वहीं, मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा ग्राम मस्तीपुर के निकट हुआ है। ग्राम बेहटा धीरा निवासी सुनील श्रीवास्तव के पुत्र के तिलक में भाग लेने आ रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया से नीचे खाई में गिर गई।ग्रामीणों ने बताया कि टाटा सफारी का चालक राजू निवासी मासोना, मऊ थाना बिलग्राम शराब के नशे में था। हादसे के बाद वो फरार हो गया है। पुलिस चालक को पकड़ने के प्रयास कर रही है। हादसे की सूचना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button