ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

ट्रक से टकराए बाइक सवार बुजुर्ग; सिंगोडी बाइपास पर युवक की भी मौत

छिंदवाड़ा: धरमटेकड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम जमुनिया के समीप रविवार शाम आयसर ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।चौकी प्रभारी एकता सोनी ने बताया कि सोनाखार निवासी 65 वर्षीय मोतीराम पिता उदयराम साहू रविवार शाम सात बजे मोटर साइकिल से वापस सोनाखार लौट रहा था । जमुनिया के समीप ही मक्के से भरे ट्रक से उनकी बाइक जा टकराई। हादसे में मोतीराम के सिर पर आई गंभीर चोट की वजह से उनकी मौके पर मौत हो गई। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।एक और युवक की गई जानअस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि सिंगोड़ी निवासी 48 वर्षीय सतीश पिता गेंदलाल बागछारे को बेहोशी की हालत में शनिवार रात लगभग 10.55 पर जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बयान में पुलिस को बताया कि सतीश को सिंगोड़ी बाइपास पर एक्सीडेंट हुआ है। हादसे में आई चोट से उसकी मौत हुई है, लेकिन पुलिस को सतीश के शरीर पर कोई चोट नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button