ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
दिल्ली NCR

कांग्रेस के पूर्व सांसद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, जमीन के बदले 50 लाख रुपए हड़पने का आरोप

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद के बस्सा पाड़ा निवासी ने दर्ज कराया है केस, पूर्व सांसद को जमीन खरीदने के बदले दिए थे पैसे।कोर्ट के आदेश पर फरीदाबाद से कांग्रेस के सांसद रहे अवतार सिंह भड़ाना के खिलाफ जमीन के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। उधर पूर्व सांसद का कहना है कि जिन्हाेंने केस दर्ज कराया है उनके खिलाफ मेरी ओर से तीन-चार महीने पहले सिविल और क्रिमिनल कोर्ट में केस दायर किया जा चुका है। उन्होंने धोखाधड़ी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार ओल्ड फरीदाबाद बस्सा पाड़ा निवासी जवाहर बंसल ने दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके भाई कैलाश बंसल ने पूर्व सांसद अवतार भडाना के साथ ढाई करोड़ रुपये में एक जमीन का साैदा किया था। इसके बदले उन्हाेंने एक लाख रुपये नकद और बाकी चेक ले लिया था। जब कैलाश ने जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए गए तो पता चला कि जिस जमीन का साैदा हुआ है, उसका पट्टा पूर्व सांसद के भाई पूर्व मंत्री करतार भडाना के नाम है।कैलाश बंसल ने कहा कि जब तक पट्टा रद नहीं होगा, तब तक वे रजिस्ट्री नहीं कराएंगे। बंसल का आरोप है कि पूर्व सांसद ने चुनाव का हवाला देकर उसने पैसे ऐंठ लिए लेकिन वादे के अनुसार अपने भाई के नाम चढ़े पट्‌टे को कैंसिल नहीं करा पाए। काफी मनौव्वल के बाद कैलाश बंसल ने रजिस्ट्री अपने व गौरव मक्कड़ के नाम करा ली। इसके बाद भडाना ने करतार से पट्टा रद कराने के नाम पर कैलाश बंसल से 50 लाख रुपये ले लिए। फिर भी जमीन का पट्टा रद नहीं कराया। यहीं नहीं भड़ाना ने उनके द्वारा दिया गया चेक भी बैंक में डाल दिया। चेक बाउंस होने पर उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी पूर्व सांसद के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पूर्व सांसद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।वहीं पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना का कहना है कि बंसल के साथ उनकी जमीन का पांच करोड़ में सौदा हुआ था। उन्होंने चार चेक दिए थे। जिनमें से एक पास हुए बाकी तीन बाउंस हो गए। पुलिस कमिश्नर से मिलकर शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। इसके बाद बंसल के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल कोर्ट में केस डाला गया है। जल्द ही उसमें सुनवाई होनी है। इन लोगों ने मिलकर मेरे साथ धोखाधड़ी की है।

Related Articles

Back to top button