ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

जन शताब्दी से करेली रेलवे स्टेशन उतरे सांसद ने गंदगी देख जताया था असंतोष

नरसिंहपुर: नरसिंहपुर में गत 19 नवंबर को जन शताब्दी ट्रेन से करेली रेलवे स्टेशन पहुंचे क्षेत्रीय सांसद उदय प्रताप सिंह ने स्टेशन परिसर में व्याप्त गंदगी एवं अवस्थाओं को देखकर असंतोष व नाराजगी व्यक्त की। सांसद श्री राव ने स्वयं व्याप्त गंदगी व अव्यवस्थाओं का वीडियो बनाकर जीएम रेलवे को भेजा, और अव्यवस्था पर गहरा असंतोष जताया। सांसद की नाराजगी के बाद तत्काल हरकत में आए रेल प्रशासन ने संबंधित कार्यवाही करते हुए रेलवे स्टेशन करेली की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने पहल की। रेलवे ने तुरंत कार्यवाही करते हुए संपूर्ण रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई दुरुस्तीकरण कर सांसद उदय प्रतापराव को जानकारी उपलब्ध कराई।डीआरएम रेलवे द्वारा पत्र के माध्यम से सांसद राव को कार्यवाही की जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि करेली रेलवे स्टेशन के उन्नयन हेतु आवश्यक कदम उठाए गए हैं। जिसमें प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर दूसरा शेड बनकर तैयार है एवं शेड के नीचे कोटा स्टोन लगाए जा रहे हैं। 2 दिसंबर से रेलवे स्टेशन की रंगाई पुताई प्रारंभ होगी, जिसके बाद आवश्यक डेकोरेशन एवं लाइटिंग का लक्ष्य है। पूर्व में भी प्रकाश व्यवस्था में बढ़ोतरी की गई है एवं 15 इमरजेंसी लाइट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज की रिपेयरिंग, आवश्यक पेंटिंग एवं साज-सज्जा की जाएगी। रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर शीघ्र कोच डिस्प्ले लगाए जाएंगे। प्लेटफार्म की ऊबड़-खाबड़ स्थिति को भी दुरुस्त किया जाएगा। स्टेशन का री डेवलपमेंट एवं बेहतरी के लिए योजनाबद्ध कार्य का लक्ष्य है। स्टेशन परिसर की सड़क में भी शीघ्र सुधार किया जाएगा। स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने लोकल विक्रेताओं को दुकान उपलब्ध कराए जाने की योजना है।

Related Articles

Back to top button