ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात जवान अभिषेक का चल रहा था इलाज, ड्यूटी करते समय बिगड़ी थी हालत

गाजीपुर: भारत बंग्लादेश सीमा पर पं बंगाल के मालदा मे तैनात सीमा सुरक्षा बल 95वीं बटालियन के कांस्टेबल अभिषेक तिवारी का रविवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। जिनका पार्थिव शरीर आज शाम पैतृक निवास नोनहरा थाना क्षेत्र के चेतनपुर, सुभाखरपुर पहुंचा। शव पँहुचते ही महिला पुरुषों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया।अभिषेक तिवारी (30) दो भाइयों मे बड़े थे और 2013 में बीएसएफ मे बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। विगत दिनों ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जहां कल रविवार को उनका निधन हो गया। निधन की खबर पहुंचते ही घर गांव के अलावा पुरे क्षेत्र मे शोक की लहर फैल गयी। मृतका की पत्नी तथा एक छ वर्ष की बेटी एवं चार वर्ष के पुत्र का रो-रो कर हाल बेहाल है।भाजपा नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचेशव के घर पंहुचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, संकठा प्रसाद मिश्रा, अच्छे लाल गुप्ता, मनोज सिंह, अवधेश राजभर समेत भारी संख्या में जुटी। पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और जवान के परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जवान के दुखद असमय निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ परिजनों के दुख सुख मे सदैव साथ रहेगी।तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा सेना के जवान का शव।

Related Articles

Back to top button