ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

ग्रामीणों में आक्राश, बोले-जल्द ही मरम्मत नहीं होने पर होगा आंदोलन

हरदोई: हरदोई के कछौना कस्बे की जर्जर सड़क।हरदोई में नगर पंचायत कछौना पतसेनी की प्रमुख सड़कें विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते बदहाल हैं। एक वर्ष से ज्यादा नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक न होने के कारण विकास कार्य ठप हो गए थे। नगर की सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ने शासन प्रशासन को पत्र लिखकर मांग की है।पत्र में बताया गया है कि कछौना चौराहे से स्टेशन तक मार्ग के निर्माण कार्य हो गया है। कस्बे की अधिकतर अन्य मार्ग जर्जर व ध्वस्त हैं। कस्बे की दूसरी प्रमुख सड़क बाबा कुशीनाथ मंदिर से बस्ती होते हुए बाबूलाल पुलिया तक जर्जर है। इसमें जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। नालियां भी टूट चुकी हैं। तीसरी प्रमुख सड़क बाबूलाल अग्रवाल के घर से नटपुरवा ठाकुरगंज तक मार्ग भी दयनीय हालत में है।प्रशासन की अनदेखी से बदहाल सड़क।शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अंजानचौथी सड़क गोल बिल्डिंग से सुठेना बाईपास पर अंत्येष्टि स्थल तक काफी जर्जर है। जल निकासी के लिए बना नाला भी टूट चुका है। पूरे मार्ग से गुजरना दुश्वार है। यह लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है। वहीं, मोहल्लों की अधिकतर सड़कें जर्जर हैं। नगर अध्यक्ष हमेशा नदारद रहती हैं। उन्हें जनता की समस्याओं के प्रति जिम्मेदारी नहीं है।इसका खामियाजा आम जनमानस को उठाना पड़ रहा है।विभागीय अधिकारी सरकार की मंशा पर पलीता लगा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ ने बताया सड़कों की दुर्दशा नहीं सुधरी तो वह आंदोलन के रूप में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

Related Articles

Back to top button