ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

चलती बस में लगी आग,चालक ने सूझबूझ से बचाई 40 लोगों की जान

बाराबंकी के सफेदाबाद में लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर लखनऊ और बाराबंकी जिलों की सीमा के पास एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पूरी बस जल गई।सोमवार दोपहर अवध डिपो की बस लखनऊ की ओर जा रही थी और इस दौरान अचानक बस के अगले हिस्से में आग जलने लगी। यह देखकर चालक ने बस रोक दी और आनन-फानन में परिचालक की सहायता से बस के अंदर बैठी 40 से अधिक सवारियों को बाहर निकाला।सूचना पाने के बाद लखनऊ और बाराबंकी से फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। अफरातफरी के बीच जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ियां बस की आग बुझाती तब तक बस जल चुकी थी। केवल उसका ढांचा खड़ा था। बस में आग लगने के कारण करीब एक घंटे तक हाइवे पर एक तरफ का यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान हाइवे पर दोनों और लंबा जाम लग गया और लोग दहशत में दिखे। अग्निशमन विभाग के अनुसार शार्ट सर्किट के कारण बस में आग लगी थी।

Related Articles

Back to top button