ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
राजस्थान

राजस्थान के भरतपुर में तीन सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर दिया गया वारदात को अंजाम l

भरतपुर में तीन सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी का मृतक के बेटे से शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ था. पंंचायत में सुलह होने के बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया. घर से घुसकर उसने तीन सगे भाइयों को गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. हत्या करने वाला मृतकों का पड़ोसी है. आरोपी ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर तीनों भाइयों को मौत के घाट उतारा. घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है. हालात को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. घटना कुम्हेर थाना इलाके के गांव सिकरौरा की है. यहां रहने वाले लाखन सिंह ने अपने साथियों के संग पड़ोसी टोनी के घर में घुसकर हत्याकांड को अंजाम दिया. लाखन ने टोनी के पिता गजेंद्र, चाचा समंदर और ईश्वर की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, टोनी की मां और परिवार के दो अन्य लोगों को भी गोली मारी गई, जिससे वे घायल हो गए. गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button