ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

माता वैष्णों के दरबार में माथा टेका; जम्मू-कश्मीर से IT क्षेत्र में सहयोग का किया वादा

चंडीगढ़: हरियाणा CM मनोहर लाल ने जम्मू दौरे के दौरान माता वैष्णो देवी के दरबार में पैदल पहुंचे। जहां उन्होंने माता के दरबार में माथा टेका। साथ ही देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। CM ने इस दौरान जम्मू कश्मीर सरकार को IT के क्षेत्र में हरियाणा के द्वारा हर संभव मदद देने का वादा भी किया।जम्मू-कश्मीर के साथ MOU साइन कियासीएम करीब पौने 10 बजे माता के दरबार में पैदल रास्ते से पहुंचे। जहां उन्होंने वैष्णो देवी के दर्शन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री करीब 11 बजे श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी पहुंचे। जहां उन्होंने हरियाणा सरकार और जम्मू सरकार के बीच नेशनल E-ग्रीवेंस के दौरान चर्चा किए गए मामलों को लेकर MOU साइन किया।माता वैष्णो देवी के दरबार में पैदल मार्ग से जाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।पुराने साथियों से भी मिलेजम्मू दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने पुराने साथियों से भी मिले। उन्होंने कहा कि मैंने 3 वर्षों तक संगठन के लिए यहां पर काम किया। पुराने साथियों से मिलने की कई बार इच्छा होती थी जो आज पूरी हो गई। उन्होंने अपने पुराने सहयोगियों के साथ चाय पर चर्चा की और पुरानी यादें ताजा कीं।IT और ईज ऑफ लिविंग की ओर बढ़ रहा जम्मूमुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि धारा 370 हटने से पहले यहां के मुद्दे आतंकवाद से लड़ाई, नागरिक सुरक्षा के मुद्दे होते थे। आज ये प्रदेश आतंकवाद से बाहर निकल कर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।आईटी और ईज ऑफ लिविंग की दिशा में भी जम्मू कश्मीर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कटरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम भी सुना।

Related Articles

Back to top button