ब्रेकिंग
थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन...
मध्यप्रदेश

खिलाड़ियों, युवाओं और आमजन को नशा नहीं करने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया

रायसेन: नशीले पदार्थो, शराब एवं तम्बाकू सेवन के दुष्परिणामों से आमजन को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत सांची में आयोजित मैराथन दौड़ को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी द्वारा मैराथन दौड़ के पहले उपस्थित खिलाड़ियों, युवाओं और आमजन को नशा नहीं करने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहभागी बनने का संकल्प दिलाया गया। यह मैराथन दौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांची से शुरू होकर ग्राम कांचीकानाखेड़ा से वापस होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांची पर समाप्त हुई। मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए। मैराथन दौड़ के विजेताओं को 30 नवम्बर को पुरस्कृत किया जाएगा।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, सांची नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार, कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button