ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली नेशनल हाईवे 30 के डिवाइडर में चढ़ी, पलटने से एक किसान की मौत, चालक फरार

रीवा: नेशनल हाईवे 30 का बघेड़ीचाकघाट थाना अंतर्गत बघेड़ी का मामलारीवा जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली नेशनल हाईवे 30 के डिवाइडर में चढ़ गई। भीषण हादसे में ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई। वहीं चालक फरार हो गया है। रीवा-प्रयागराज मार्ग में दुर्घटना की सूचना के बाद तुरंत पुलिस पहुंच गई है। जिसने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से किनारे करवाया। तब कहीं जाकर मुख्य मार्ग का यातायात बहाल हुआ है।इसके बाद मृतक के शव को त्योंथर सिविल अस्पताल की मर्चुरी में रखवा था। वहां शनिवार की दोपहर पोस्ट मार्टम की प्रक्रिया की गई है। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ फरार चालक की तलाश की जा रही है। ये घटना चाकघाट थाना अंतर्गत बघेड़ी हाईवे में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे हुई है।हादसा ग्रस्त ट्रैक्टरये है मामलाचाकघाट थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक पटेल ने बताया कि बीती रात हुए हादसे में ट्रैक्टर में सवार गुलाब सिंह पटेल पुत्र राजमणि पटेल 50 वर्ष निवासी टिकरी थाना सोहागी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना हाईवे में तेज रफ्तार के कारण हुई है। क्योंकि चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया। जिससे हाईवे के डिवाइडर में ट्रैक्टर चढ़ गया।इसी बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। चपेट में आने से ट्रैक्टर में बैठे परिवारिक सदस्य की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक घबराकर भाग गया था। ऐसे में परिजनों से पूरी जानकारी ली जा रही है। चर्चा है कि ट्रैक्टर में किसान परिवार कृषि उपज मंडी से बेंचकर घर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में रफ्तार के कारण एक किसान के प्राण गंवाना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button