ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

तमंचे की नोक पर दिया वारदात को अंजाम, CCTV खंगाल रही पुलिस

करनाल: जानकारी देता पीड़ित।हरियाणा के जिले करनाल के नमस्ते चौक पर एक ट्रांसपोर्टर से दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा 1 लाख रुपए की लूट कर ली। लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई हैं। फिलहाल पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।देर रात की घटनाट्रांसपोर्टर विकास गुप्ता ने बताया कि देर रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा कर कुछ काम रहा था। तभी दो नकाबपोश बदमाश दुकान के अंदर आए और उन्होंने अंदर से दुकान का शटर बंद कर तमंचा निकाल लिया और उस पर तान दिया। बाद में दोनों बदमाशों ने उसे दिवार के तरफ मूंह करके खड़ा होने कहा तो वह खड़ा हो गया और बदमाशों ने उसके दोनों हाथ भी रस्सी से बांध दिए।दुकान में इस जगह पर हुई थी लूट।50 हजार जेब से तो 50 हजार गल्ले से उठाए​​​​​​​पीड़ित ने बताया कि जब बदमाशों ने उस पर बंदूक तानी तो उसका दिमाग सुन हो गया। उसके नहीं पता था कि उसके साथ क्या हो रहा है। दोनों नकाबपोश बदमाशों ने पहले उसकी पिछली जेब से 50 हजार रुपए निकाले बाद में गल्ले में रखे 50 और निकाल लिए और उसकी जेब से मोबाइल निकाल कर उसे भी तोड दिया। वारदात के बाद आरोपी उसे वहीं पर छोड़कर शटर को बहार से बंद करके मौके से फरार हो गए।बड़ी मुश्कत के बाद खोले हाथ​​​​​​​बदमाशों उसका हाथे बंधे छोडकर वहां से भाग गए थे। बदमाशों के जाने के बाद कड़ी मश्कत के बाद उसने अपने हाथ खोले और शटर खोल कर बाहर आया तो आरोपी मौके फरार हो चुके थे। बाद में बाहर आकर किसी व्यक्ति से मोबाइल लेकर उसने पुलिस को फोन किया।दफ्तर के बाहर लगे बोर्ड का दृश्य।पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप​​​​​​​पीड़ित विकास गुप्ता ने बताया कि नमस्ते चौंक पास उसकी काफी समय से उसका ट्रांसपोर्ट का दफ्तर है। वारदात के बाद जब पुलिस आई तो पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाए उसके साथ बहस की। उस पर लोगों के पैसे न देने के आरोप लगाए।आस पास के CCTV खंगाल रही पुलिस​​​​​​​सेक्टर 4 चौंकी इंचार्ज जितेन्द्र ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे

Related Articles

Back to top button