ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

पठानकोट व जालंधर का न्यूनतम तापमान पहुंचा 5.7 पर, अन्य शहर 10 डिग्री से भी कम

अमृतसर: अमृतसर में सरहदी इलाकों में फैली धुंध।पंजाब में मौसम बदलने के साथ ही सरहदी इलाकों पर धुंध ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि बॉर्डर पर पाकिस्तान तस्कर भी एक्टिव हो गए हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ एयरपोर्ट को छोड़ सभी शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं जालंधर व पठानकोट में सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में पठानकोट व जालंधर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण पंजाब के समतल इलाकों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में न्यूनतम व अधिकतम दोनों तापमानों में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं शनिवार पंजाब के सभी शहरों का तापमान 25 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान है।बारिश तक रहेगी सूखी ठंड, बढ़ेंगे छाती रोगमौसम विभाग का कहना है कि बीते 24 घंटों में पंजाब के विभिन्न शहरों में 2.4 डिग्री तक तापमान में गिरावट देखी गई है। बारिश ना होने व पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद समतल इलकों में सूखी ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है।मौसम विभाग व डॉक्टर्स ने दिन व रात के तापमान में 16 डिग्री के अंतर पर चिंता जाहिर की है। विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह व रात के समय अधिक ठंड व दिन के समय सूरज के चमकने से तापमान का अंतर काफी अधिक है। जिससे छाती रोग बढ़ने का अनुमान है।जानें अपने शहर का तापमानअमृतसर- शुक्रवार के मुकाबले शहर के न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शहर का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक जाने का अनुमान है।जालंधर – पंजाब में जालंधर का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। शहर का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।लुधियाना – शहर का न्यनूतम तापमान शुक्रवार से 0.6 डिग्री अधिक 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।पठानकोट- पंजाब में सबसे न्यूनतम तापमान पठानकोट में 5.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह तापमान शुक्रवार के मुकाबले 3.3 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button