ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

481 ग्राम पंचायतों में नहीं शुरू हो सके जनसेवा केंद्र, लोगों को परेशानी का करना पड़ रहा सामना

अम्बेडकरनगर: ग्रामीणों को आय, जाति, निवास जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य कामों के लिए ब्लाक या तहसील का चक्कर न लगाना पड़े। इसके लिए शासन ने गांव में पंचायत भवन का निर्माण कराया। साथ ही इसके देखरेख के लिए पंचायत सहायक की नियुक्ति किया। पंचायत भवन में जनसेवा केंद्र खोलने का निर्देश दिया था। इसी के तहत 421 पंचायत भवनों में जनसेवा केंद्र की स्थापना हो गयी है, लेकिन 481 ग्राम पंचायतों में ये सुविधा अभी शुरू नहीं हो सकी, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।902 ग्राम पंचायतों को बनाया जा रहा हाईटेकग्राम पंचायतों में योजनाओं के समुचित संचालन के लिए पंचायत भवन को वाई-फाई से लैस करने के साथ ही कम्प्यूटर व फर्नीचर भी उपलब्ध करा दिए गए थे। बीते दिनों शासन ने मिनी सचिवालयों की उपयोगिता बढ़ाने के लिए इनमें जनसेवा केंद्र का भी संचालन करने का निर्णय लिया। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि कई तरह के प्रमाणपत्रों के साथ ही जनसेवा केंद्र से 243 तरह की सेवाओं का लाभ भी ग्रामीणों को आसानी से मिल सके। जनसेवा केंद्रों के सुचारु संचालन की जिम्मेदारी इंडिया पावर लिमिटेड व वैमटेक को सौंपी गई है। टांडा, भीटी, जहांगीरगंज, बसखारी व भियांव ब्लॉक की जिम्मेदारी वेमटेक को जबकि अकबरपुर, जलालपुर, कटेहरी व रामनगर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी इंडिया पावर लिमिटेड को मिली है।481 में पंचायतों में नहीं शुरू हो सकी सुविधाडीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि मौजूदा समय में 421 पंचायतों के लिए आईडी जनरेट कर दी गई है। ऐसे में इन पंचायतों के भवन में जनसेवा केंद्र का संचालन भी प्रारंभ हो गया है। केंद्र के संचालन से ग्रामीणों को ई-श्रम कार्ड, आधार कार्ड संशोधन, आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, राशनकार्ड, बिजली बिल, रेलवे टिकट समेत कुल 243 तरह की सेवाओं का लाभ मिलेगा। 481 पंचायत भवनों में जल्द ही जनसेवा केंद्र शुरू कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button