ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
हरियाणा

होटल में रिस्पेशन पर कॉल कर बोले-दोनों ने जहर खाया, सुसाइड नोट भी मिला

बहादुरगढ़; हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक प्रेमी-जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों होटल के कमरे में बेसुध मिले थे। बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें खुद को ही मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद का निवासी जितेन्द्र व उसकी प्रेमिका गांव नया बांस निवासी दोनों देर रात बहादुरगढ़ के रोहतक रोड पर स्थित अल्काजा होटल में पहुंचे थे। दोनों होटल के कमरा नंबर-307 में ठहरे थे। जहां रात में ही दोनों ने जहरीला पदार्थ निकल लिया।रिसेप्शन पर कॉल कर दी जानकारीजहर खाने के बाद जितेन्द्र ने होटल के रिसेप्शन पर कॉल की और बताया कि वह कमरा नंबर-307 में ठहरे है और दोनों ने जहर खा लिया है। इसके बाद होटल का स्टाफ आनन-फानन में रूम की तरफ दौड़ा तो दोनों कमरे में बेसुध हालत में पड़े थे। दोनों को तुरंत बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के दौरान उन्हें रेफर कर दिया।रोहतक पीजीआई में तोड़ा दमहोटल स्टाफ के सहयोग से दोनों को रात में ही उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां पहले जितेन्द्र ने और फिर सुबह उसकी प्रेमिका ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस रोहतक पीजीआई पहुंची। अभी परिजन पीजीआई नहीं पहुंच पाए है। परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई होगी।कमरे में सुसाइड नोट मिलासेक्टर-6 थाना पुलिस की एक टीम होटल अल्काजा में भी जांच करने पहुंची। इस दौरान कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें दोनों ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही माना है। सुाइड नोट में लिखा कि हम दोनों ने भागने की बहुत कोशिश की लेकिन बच्चों की तरफ देखकर मौत की तरफ कदम बढ़ाया है। इसके लिए किसी को भी दोषी न समझा जाए। हम खुद जिम्मेदार है।दोनों शादीशुदा, बच्चे भीपुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान कमरा लेते वक्त होटल में दिए गए आधार कार्ड से हो गई है। दोनों शादीशुदा थे और दोनों के बच्चे भी है। दोनों का पिछले काफी समय से अफेयर चल रहा था। मृतक महिला बहादुरगढ़ के ही एक गांव की बेटी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button