ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

घोड़े पर निकला दूल्हा तो दबंगों ने फेंके पत्थर पुलिस भी हुई पत्थरबाजी रोकने में परेशान

छतरपुर। छतरपुर जिले के चौरई गांव में सोमवार देर शाम उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक दलित की राछ गांव में निकल रही थी। जब दूल्हा घोड़े पर सवार होकर निकला तो वहां मौजूद दबंगों ने दूल्हे और घोड़े पर पत्थर फेंकना चालू कर दिए। जिससे पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। घटना को लेकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बड़ा मलहरा एसडीओपी सहित थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने दूल्हे से कहा कि आप जहां से चाहे अपनी राछ निकाल सकते हैं। आपको कोई नहीं रोक पाएगा जोर रोकेगा उसके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे। गांव में भारी पुलिस बल तैनात हुआ। उसके बाद दलित घोड़ी पर चढ़ा, लेकिन पुलिस के सामने भी गांव के दबंग पत्थर फेंकते रहे। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने दबंगों को वहां से हटाया। मौके पर बड़ा मलहरा एसडीओपी शशांक जैन मौजूद रहे। आपको बता दें बुंदेलखंड में इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं और फिर ऊंच-नीच का यह मामला सामने आ गया है। जहां अपनी अपनी प्रतिष्ठा को लेकर दोनों वर्ग एक दूसरे पर पत्थरबाजी करते रहे। इस घटना में कुछ लोगों के यहां पर पत्थर लगने की चोटें भी आई हैं। मंगलवार को भी गांव में तनाव की स्थिति बनी रही जहां पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

Related Articles

Back to top button