ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

जेवरा गांव में साइकिल से घर आ रहा था; अज्ञात वाहन ने ठोका

हरियाणा के हिसार जिले के जेवरा गांव में खेत में काम करके वापस लौट रहे युवक को तेज गति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में लालचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरवाला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ धारा 279, 304A, 427 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जेवरा गांव के चुन्नीलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई लालचंद्र साईकिल से खेत में गया था। काम करके वापस आ रहा था तो बरवाला -अग्रोहा रोड़ नजदीक नहर पुल पर पहुंचा था। बरवाला की तरफ से तेज गति से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई लालचन्द्र टक्कर लगने से दूर जा गिरा और साईकिल को भी काफी नुकसान हुआ।पुलिस ने मृतक के भाई चुन्नीलाल ने आरोप लगाया है कि अज्ञात वाहन चालक लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चला रहा था। जिस कारण से यह हादसा हुआ है। बरवाला पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button