ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

ट्रक एक्सीडेंट ने 6 घंटे तक रोका दिल्ली मुंबई रेल मार्ग, दोपहर 3:15 बजे शुरू हुए रेलवे ट्रैक

रतलाम: रतलाम मंडल के अमरगढ़-बामनिया के बीच रेलवे क्रॉसिंग नंबर 72 पर हुए ट्रक एक्सीडेंट ने आज दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग बाधित कर दिया । दरअसल तेज गति के साथ आता हुआ एक ट्रक राहगीरों को रौंदता हुआ गेट बुम को तोड़कर रेलवे लाइन तक पहुँच गया। हादसे में दो राहगीरों की घटना स्‍थल पर ही मृत्‍यु हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। रेलवे ट्रैक पर ट्रक आ जाने और गुस्साए ग्रामीणों द्वारा रेल यातायात बाधित कर देने से दिल्ली-मुंबई डाउन लाइन 3 घंटे तथा अप लाइन लगभग 6 घंटे बंद रही। जिसके बाद दोपहर 12.00 बजे डाउन लाइन से गाडियों का परिचालन आरंभ किया गया तथा अप लाइन को 15.15 बजे गाडियों के आवागमन हेतु चालू किया गया।यह गाड़ियां हुई प्रभावितइस दुर्घटना के कारण गाड़ी संख्‍या 19019/19029 बान्‍द्रा टर्मिनस देहरादून बान्‍द्रा टर्मिनस, 19489 अहमदाबाद गोरखपुर एक्‍सप्रेस, 19819 वडोदरा कोटा एक्‍सप्रेस, 19319 वेरावल इंदौर एक्‍सप्रेस, 09418 पटना अहमदाबाद स्‍पेशल, 09382 रतलाम दाहोद मेमू, 22443 कानपुर बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस, 22467 वाराणसी गांधीनगर कैपिटल एक्‍सप्रेस, 12904 अमृतसर मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस सहित कुछ मालगाडियों का परिचालन भी प्रभावित हुआ।

Related Articles

Back to top button