ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

कहा- यूपी सरकार किसानों की समस्याओं को कर रही नजरअंदाज, खाद और डीएपी के संकट

सीतापुर: सीतापुर में अन्नदाताओं के सामने खेती करने में आ रही समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर आज कांग्रेस पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेसियों ने ज्ञापन के माध्यम से किसानों को रबी की फसल के लिए आ रही खाद की संकट को लेकर राज्यपाल का ध्यान आर्कषण किया। कांग्रेसियों का कहना है कि बीजेपी सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर ध्यान नही दे रही है और किसान रोजाना खाद की संकट से जूझ रहा है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम ने कांग्रेसियों ने राज्यपाल से मांग की है कि किसानों को रबी की फसल के लिए खाद और डीएपी के लिए घण्टों लाइन में लगना पड़ रहा है और साथ ही उन्हें समय पर खाद और डीएपी मिलने में काफी दिक्कत हो रही है। राज्यपाल से मांग की है कि प्रदेश सरकार अपने किसानों की मांगों की तरफ ध्यान नही दे रही है और किसान फसल बोने के लिए बिचौलियों के सामने महंगे दामों पर खाद को खरीद रहा है।सीतापुर में कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन।राज्यपाल सरकार को दें आदेशकांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने बताया कि केंद्रीय उर्वरक मंत्रालय खाद और डीएपी का स्टॉक अधिक होने का दावा कर रहा है तो यूपी में किसानों के सामने खाद का संकट क्यों मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार इस ओर अपना ध्यान आकर्षित नहीं कर रही है और किसानों की इस समस्या से बिचौलियों की पौ बारह है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय को इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुए यूपी सरकार को निर्देशित करें।

Related Articles

Back to top button