ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

रीवा में लहसुन लेकर जा रहे ट्रक में अचानक भड़की चिंगारी, दमकल ने आधे घंटे में पाया काबू

रीवा: मऊगंज बायपास की घटनारीवा जिले के मऊगंज बाईपास में ट्रक पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत थी कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता है। सूत्रों की मानें तो स्थानीय लोगों ने जलता ट्रक देख दमकल वाहन सहित पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद मऊगंज पुलिस कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड लेकर भी पहुंच गई। आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग बुझा दी गई है।मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर रीवा-हनुमना मार्ग में नेशनल हाईवे 135 के रास्ते लहसुन से लोड ट्रक बाया मिर्जापुर होकर बिहार की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह मऊगंज बाईपास के पास पहुंचा। वैसे ही ट्रक की वायर आपस में टकरा गई। जिससे शार्ट सर्किट हो गई। चलते ट्रक में धुआं उठता देख चालक ने ब्रेक लगाया और वाहन को रोक दिया।अनहोनी की आशंका को देखते हुए दूर भाग गया। लेकिन स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दमकल वाहन को बुलाया। समय रहते दमकल आ गया। जिससे कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। हाईवे में भीड़ एकत्र होने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। ऐसे में ट्रक को क्रेन की मदद से हाईवे के किनारे करते हुए यातायात बहाल कराया है।

Related Articles

Back to top button