ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

संजय गांधी अस्पताल की 4 घंटे बंद रही बिजली, वेंटिलेटर बंद होने से महिला की मौत

रीवा: रीवा शहर के संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया है। सूत्रों की मानें सीधी जिला अस्पताल से एक सप्ताह पहले निर्मला मिश्रा पति स्तुति मिश्रा को एसजीएमएच रेफर किया गया था। यहां चिकित्सकों ने महिला को आईसीयू में भर्ती कर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रख दिया। मंगलवार की शाम तक सबकुछ सही चल रहा।पर आधी रात करीब चार घंटे के लिए बिजली बंद हो गई। जिससे वेंटीलेकर काम करना बंद कर दिया। ऐसे में मरीज की मौत हो गई। बुधवार की सुबह पोस्ट मार्टम के समय महिला के परिजनों ने एसजीएमएच चौकी के सामने जमकर हंगामा मचाया है। अंतत: लिखित शिकायत कर शव को घर ले गए। फिलहाल इस मामले में प्रबंधन ने चुप्पी साध कर रखी।किसी ने नहीं सुनी फरियादपति ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात 12 बजे के आसपास बिजली बंद हुई थी। ऐसे में वेंटीलेटर ने काम करना बंद कर दिया। पत्नी की हालत खराब होते देख चिकित्सकों से लेकर नर्स से फरियाद की। पर किसी ने नहीं सुना। देखते ही देखते बिजली के आभाव में पत्नी खत्म हो गई।सांस लेने में आ रही थी तकलीफबेटी ने बताया कि मां को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से सीधी जिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रीवा भेजा गया। लेकिन इसी अस्पताल ने मेरी मां की जान ले ली है। यहां इलाज के नाम पर सिर्फ उंची बिल्डिंग ही है। बाकी कुछ नहीं है। नर्स इंजेक्शन तक लगाना नहीं जानती है।

Related Articles

Back to top button