ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर मारे लाठी-डंडे, एक की मौत, आधा दर्जन घायल

सिंगरौली; सिंगरौली में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हुई है। इसका वीडियो सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडें मारे। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो पट्टीदारों के बीच हुई खूनी झड़प में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। 4 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, 2 आरोपी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज जारी है।सिंगरौली जिले के झखरावल गांव निवासी राजेन्द्र शाह और रमेश शाह का बृजेश द्विवेदी व उनके परिवार के लोगों से लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक-दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में राजेन्द्र के सिर में गम्भीर चोट लग गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमले में आधा दर्जन लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।मृतक के परिजनों ने लगाया गंभीर आरोपमृतक राजेन्द्र शाह के परिजनों ने एसपी को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस के सामने ही आरोपियों ने मारपीट की है। जांच कर रहे देवसर के जियावन थाने के एसआई एनपी तिवारी ने कहा कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे बंद था, इसलिए फुटेज नहीं मिल पाया है। आरोपों की सत्यता का पता नही लगाया जा सकता है।2 फरार आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार- एएसपीइस मामले में सिंगरौली जिले के उपकप्तान शिव कुमार वर्मा ने कहा कि जमीनी विवाद में राजेन्द्र शाह की मौत हो गई है। इस मामले में 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है। जिसमें से 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 2 आरोपी अभी फरार हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेंगे और 2 लोग अस्पताल में भर्ती है ।

Related Articles

Back to top button