ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने नासिक रवाना हुआ कलाकारों का दल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल। महाराष्ट्र के नासिक में होने जा रहे 27वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रदेश के 100 से अधिक युवा कलाकार हिस्सा लेंगे। केंद्र सरकार के युवा एवं कला संस्कृति विभाग की ओर से 12 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस युवा उत्सव में भाषण, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, समूह लोकगीत, एकल लोकगीत, समूह लोकनृत्य, एकल लोकनृत्य जैसी नौ प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें हमारे प्रदेश के 110 प्रतिभाशाली युवा भी अपना हुनर दिखाएंगे।

बुधवार को प्रदेशभर से चयनित युवा कलाकारों का दल राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से नासिक के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कलाकारों के इस विशेष दल को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग और खेल व युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button