ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
पंजाब

9 थानों में SHO किए गए ईधर-उधर, एक को पुलिस लाइन में भेजा

अमृतसर: पंजाब में IPS अधिकारियों की शिफ्टिंग के उपरांत नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त होने के बाद अमृतसर के थानों में बड़ा फेर बदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह ने बुधवार देर रात आदेश जारी कर 9 थानों के मुखियों को बदला गया है, और एक थाना मुखी को पुलिस लाइन में भेज दिया है।IPS जसकरण सिंह की अमृतसर में ट्रांसफर उस समय की गई है, जब शहर में हिंदू नेता की हत्या की जांच चल रही है। पुलिस कमिश्नर की तरफ से जारी किए गए आदेशों के अनुसार इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह को मोहकमपुरा थाने से पुलिस लाइन शिफ्ट किया गया है। वहीं इंस्पेक्टर बिंदरजीत सिंह को पुलिस लाइन से मोहकमपुरा में लगाया गया है।8 और थानों में हुई है फेरबदलमोहकमपुरा के अलावा राजविंदर को थाना बी-डिवीजन से ए डिवीजन में भेजा गया है। इंस्पेक्टर शिव दर्शन को एंटी गैंगस्टर स्टाफ से थाना बी-डिवीजन, अमोलकदीप सिंह को सिविल लाइन से एंटी गैंगस्टर स्टाफ, गगनदीप सिंह को थाना ए डिवीजन से सिविल लाइन, रोबिन हंस को कंटोनमेंट से सुल्तानविंड, खुशबू शर्मा को पुलिस लाइन से पुलिस स्टेशन कंटोनमेंट, निशान सिंह को सीएस सैल-2 से पुलिस स्टेशन वेरका और किरणदीप सिंह को पुलिस स्टेशन वेरका से सीएस सैल-2 में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button