ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

पश्चिम बंगाल के  नए राज्यपाल के रूप में डॉ. सीवी आनंद बोस ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बुधवार को शपथ ग्रहण कर ली। उन्होंने कोलकाता में राज्य के राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला। इस दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद रहीं। शपथ ग्रहण करने के बाद राज्यपाल ने सीएम ममता से मुलाकात भी की। आनंद बोस भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1977 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वे केरल कैडर से थे। वह 2011 में सेवानिवृत्ति हुए थे। उन्हें 17 नवंबर को पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने इस पद पर ला गणेशन की जगह ली है।

मुख्यमंत्री बनर्जी ने असम-मेघालय सीमा के विवादित स्थान पर हिंसा को लेकर दुख जताया। ममता ने ट्विटर पर कहा कि मेघालय के मुकरोह में गोलीबारी में छह लोगों की मौत की दुखद घटना से मैं बहुत दुखी हूं। मैं इस संघर्ष में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि बेहतरी के लिए शांति और सद्भाव बना रहे।

इस बीच मुख्यमंत्री बनर्जी ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने  राज्य के लोगों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि NRC लागू करने की आड़ में हिरासत शिविरों में भेजे जाने से बचने के लिए उनके नाम मतदाता सूची में हों। ममता जमीन के पट्टे वितरित करने के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

Related Articles

Back to top button