ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

नीरपुर के पास पशु से टकराई बाइक; साथी की हालत गंभीर, जाम लगा

नारनौल: हरियाणा के नारनौल में मंगलवार देर शाम गांव नीरपुर के पास हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। राजस्थान के गांव चूड़ीना निवासी दोनों युवक बाइक पर रेवाड़ी से नारनौल की ओर आ रहे थे। नीरपुर के पास बाइक के सामने पशु आने से हादसा हो गया।रेवाड़ी से आ रहे थेहरियाणा बॉर्डर के साथ लगते झुंझुनू जिला की तहसील बुहाना के गांव चूड़ीना निवासी रवि जांगिड़ (22) और इसी गांव का करीब 23 वर्षीय अशोक कुमार बजाज प्लैटिना बाइक पर सवार होकर रेवाड़ी से नारनौल की ओर आ रहे थे। रवि जांगिड़ रेवाड़ी में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। अशोक कुमार पूर्व में नारनौल कोर्ट में कार्यरत था, जो अब गुरुग्राम कोर्ट में लगा हुआ है। बाइक अशोक कुमार चला रहा था तथा रवि जांगिड़ पीछे बैठा हुआ था।सडक पर गिरने से ज्यादा चोटेंबताया गया है कि जैसे ही वे नेशनल हाईवे पार करके नीरपुर गांव के पास आए तो उनकी बाइक के सामने एक गाय आ गई। उनकी बाइक गाय से टकराई और वे वहीं गिर गए। इस हादसे में रवि जांगिड़ सड़क पर गिरा और उसको गंभीर चोट आई। जबकि विकास साइड में गिर गया।हादसे के बाद लंबा जाम लगाहादसे के बाद वहां पर स्थित लोगों ने इसकी सूचना एम्बुलेंस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने रवि जांगिड़ को मृत घोषित कर दिया, जबकि अशोक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। इस हादसे के बाद गांव नीरपुर के पास लंबा जाम भी लग गया था। फिलहाल पुलिस मृतक के पोस्टमॉर्टम की तैयारी में लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button