ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

तीन दिन पहले गोरखपुर जा रहे थे, रास्ते से गायब हुए; साथी बोले- कई दिनों से थे तनाव में

हाटा (कुशीनगर): सुकरौली के सीएचसी प्रभारी डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव। (फाइल फोटो)हाटा के सुकरौली (देवतहां) के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव लापता हो गए हैं। रविवार की शाम को वह कुशीनगर के सुकरौली से गोरखपुर महानगर स्थित अपने आवास पर जाने के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे।काफी रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग परेशान हो गए। घबराए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिवार के लोग उनकी खोजबीन में लग गए। पुलिस ने देर रात उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस का कहना है कि तलाश की जा रही है।दो दिन पहले घर के लिए निकले, लेकिन नहीं पहुंचेबता दें कि कुशीनगर के सुकरौली सीएचसी प्रभारी डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव का घर गोरखपुर में है। वह रोजाना गोरखपुर आवास से कार से आवागमन करते हैं। रविवार की शाम वह अपने चालक के साथ सुकरौली से गोरखपुर आवास के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोगों ने जब मोबाइल फोन पर उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो वह बंद मिला। इससे परिवार के लोग घबराकर परेशान हो गए। परिवार के लोगों ने जब चालक से संपर्क किया तो उसने बताया कि नंदानगर से उसे गाड़ी से उतारकर डॉक्टर साहब अकेले ही चले गए।रविवार शाम से ही प्रभारी डॉ. स्वप्निल लापता हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटीपरिजनों ने बताया कि तीसरे दिन मंगलवार की शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद गोरखपुर के कैंट थाने की पुलिस को सूचना दी गई। गोरखपुर महानगर के कैंट थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने बताया कि डॉक्टर की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस कर उनकी तलाश की जा रही है। उनका लोकेशन देवरिया में मिलना बताया जा रहा है, जबकि पुलिस जांच में लगी हुई है।मंगलवार देर शाम परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।साथी बोले- कई दिनों से डॉक्टर तनाव में थेसुकरौली सीएचसी और पीएचसी पर तैनात अन्य डॉक्टर इसे पारिवारिक विवाद बता रहे हैं। साथी डॉक्टरों ने यह भी बताया कि स्वप्निल श्रीवास्तव की मोबाइल पर बार-बार कोई कॉल आ रहा था। बात करने के लिए डॉक्टर को अकेले में जाते थे। डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव इधर कुछ दिनों से डिप्रेशन में भी चल रहे थे। हालांकि परिजनों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

Related Articles

Back to top button