ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

23 साल की स्टाफ नर्स की गला घोंट हत्या का आरोप; फरार हुआ

चंडीगढ़: हत्या मामले में फरार पंजाब पुलिस का ASI रशप्रीत सिंह। (फाइल)पंजाब पुलिस के बर्खास्त ASI पर एक 23 वर्षीय नर्स की हत्या का आरोप लगा है। ASI फरार है। बीते 13 नवंबर को नसीब कौर नामक युवती की लाश मोहाली जिले के सोहाना में एक छप्पड़ के पास मिली थी। उसकी हत्या गला घोंट की गई थी। गला इतना जोर की दबाया गया था कि युवती के गले की हड्‌डी ही टूट गई थी। आरोपी ASI रशप्रीत सिंह मोहाली फेज 8 के थाने में तैनात था। उस पर पुलिस ने डकैती का एक केस दर्ज किया था। जिसके बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।वह मोहाली के सेक्टर 80 में अपने परिवार सहित रह रहा था। वहीं अब उस घर पर ताला लगा हुआ है। रशप्रीत के खिलाफ सोहाना थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है।जानकारी के मुताबिक आरोपी का नर्स के साथ अफेयर चल रहा था। वह पहले से शादीशुदा था और नसीब कौर को इसकी जानकारी नहीं थी। मृतका के मोबाइल फोन में उसकी रशप्रीत से चैट भी पुलिस को मिली है। इसी के आधार पर पुलिस का शक फरार रशप्रीत पर गया।बीते 13 नवंबर को नसीब कौर की लाश मिली थी।जानकारी के मुताबिक नसीब कौर का शव एक्टिवा पर छप्प्ड़ के पास रशप्रीत ने ही फैंका था। पुलिस को एक CCTV फुटेज भी प्राप्त हुई है। मृतका पंचकूला सेक्टर 5 के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स थी और मूलरुप से पंजाब के अबोहर की निवासी थी। वह मोहाली में PG रह रही थी। उसकी लाश के पास ही उसका मोबाइल मिला था।जानकारी के मुताबिक रशप्रीत को पंचकूला में गैंगस्टर्स से हुई एक मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी। उसकी बहादुरी को देखते हुए उसे ASI बना दिया गया था। हालांकि बाद में उसका नाम आपराधिक केस में आने के बाद नौकरी से निकाल दिया गया था।

Related Articles

Back to top button