ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

पुर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आगे लोकेशन दे रही थी कार, 78 पेटी शराब मिली

सुलतानपुर: सुलतानपुर में VOLVO बस में पुलिस और एसटीएफ ने अवैध शराब पकड़ी है।यूपी एसटीएफ और जिले के कूरेभार पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर VOLVO बस रोककर तलाशी ली। इसमें 78 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। वाहन चालक समेत आधा दर्जन लोगो को पकड़कर पुलिस टीम थाने लेकर आई। पकड़ी गई शराब बिहार ले जाई जा रही थी।दिल्ली से बिहार की ओर जा रही वोल्वो बस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से निकल रही थी, जिस पर यात्री सवार थे। एक्सप्रेस-वे मुजेश टोल प्लाजा के पास प्रयागराज की एसटीएफ और स्थानीय थाने की टीम ने रुकवाया। बस की तलाशी ली गई तो उसमें अवैध रूप से आरएस, मेकडोवल, रॉयल ग्रीन की पेटियों कुल 78 पेटियां बरामद हुई।बिहार के रहने वाले हैं तस्करप्रयागराज एसटीएफ के उप निरीक्षक ने बताया कि वॉल्वो बस के आगे-आगे एक सफेद रंग की गाड़ी लोकेशन दे रही थी। उसे भी घेर कर पकड़ा गया है। कार्रवाई में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों की पहचान बिहार के तितौरा मधुबनी निवासी अभिषेक कुमार पांडे, घोंपा मधुबनी निवासी संतोष चौधरी, जलालपुर मधुबनी निवासी प्रिंस कुमार, महतो मधुबनी निवासी अर्जुन के साथ नोएडा के कांशीराम आवास कॉलोनी बस चालक मोहम्मद असद और खलासी गणेश प्रजापति निवासी बिहार मायाराम के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button