ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कांग्रेस भवन से निकलकर नगर भ्रमण के बाद पास के गांवों में पहुंचेगी

धार: प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव कुलदीप सिंह बुंदेला के नेतृत्व में भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने के लिए धार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पदयात्रा 23 नवंबर से शुरू होने वाली है। यह यात्रा राऊ में राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के आगमन के दौरान शामिल रहेगी। यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी के राऊ पहुंचने के 4 दिन पहले धार में हो रही है। यात्रा में अधिक से अधिक लोग शामिल हों इस संदेश को लेकर तिरंगे के नेतृत्व में कांग्रेसी ध्वजों के साथ बुधवार को धार स्थित कांग्रेस भवन से बुंदेला पदयात्रा का श्रीगणेश करेंगे। यात्रा हररोज 20 से 25 किलोमीटर का पैदल सफर चलते हुए 100 किलोमीटर का सफर तय करके राऊ पहुंचेगी।धार-पीथमपुर में होगा भ्रमणधार विधानसभा में करीब 24 ग्राम पंचायतों में पदयात्रा के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पहुंचाया जाएगा। बुधवार 23 नवंबर को धार नगर में यात्रा भ्रमण करेगी। इसके पश्चात देलमी, धरावरा फाटा और देदला से होकर रानीपुरा पहुंचेगी। यहां पर पहले दिन का विश्राम पड़ाव होगा। इसके बाद गुरुवार को रानीपुरा से गुलवा, रतवा, पातलिया, दिग्ठान, सिलोदा, पिपराज, छोटी पिपराज से होकर चंबल बडोदा में पदयात्रा का रात में विश्राम होगा। इसी क्रम में 25 नवंबर को अचाना, सुहागपुर, सागौर, खेड़ा, जामोरी, खंडवा, अकोलिया पहुंचकर पड़ाव डाला जाएगा। 26 नवंबर को अकोलिया से होकर यात्रा पीथमपुर शहर में प्रवेश करेगी। इसके पश्चात पीथमपुर से राऊ में रात्रि विश्राम के पश्चात 27 नवंबर को भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होगी। यात्रा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।पदयात्रा के साथ जनसंपर्ककुलदीपसिंह बुंदेला धार विधानसभा में प्रस्तावित 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदारी कर रहे है। भारत जोड़ों यात्रा का पदयात्रा के माध्यम से संदेश लेकर बुंदेला 24 ग्राम पंचायतों के माध्यम से जनसंपर्क में जुट गए है। यदि उन्हें टिकिट मिलता है तो इस जनसंपर्क का लाभ मिल सकता है। पदयात्रा के माध्यम से बुंदेला अपनी जमीनी पकड़ भी दिखाने की तैयारी में लगे है। बुधवार 23 नवंबर को सुबह 10 बजे धार से यात्रा की शुरुआत होगी। हालांकि पिछले तीन विधानसभा चुनाव में यहां पर भाजपा समर्पित नीना वर्मा चुनाव जीत रही हैं, ऐसे में बुंदेला के सामने इस सीट पर जीतना एक बड़ी चुनौती होगी।

Related Articles

Back to top button