ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बिहार

अनियंत्रित होकर पलटा अंडों से भरा पिकअप, लोगों में लूटने की मची होड़, ड्राइवर घायल

बिहार : जमुई में मंगलवार की सुबह एक अंडा लदा पिकअप पलट गया। इसके बाद वहां ग्रामीणों में अंडा लूटने की होड़ मच गई। घटना मुई मलयपुर मुख्य मार्ग लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केनुहट चौक के पास हुई। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे केनुहट चौक के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। हादसे में ड्राइवर के घायल हो गया। जिसे वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए लक्ष्मीपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अंडे से भरे पिकप वाहन के पलटने की सूचना जैसे ही पास के ग्रामीणों को मिली, सभी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कोई थैली में तो कोई बाल्टी में अंडे भरने लगा। जिसे जितना मिला समेट लिया।

हादसे के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया पिकअप वाहन जो मुंगेर से अंडा लेकर जमुई की ओर आ रही थी। तभी केनुहट चौक के पास जमुई की ओर जा रहे एक गाड़ी को साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसके बाद अंडा लूटने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को हटाने की कोशिश की। लेकिन लोग मौका गंवाने को तैयार नहीं थे।

Related Articles

Back to top button