ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

योगी सरकार में अब तक 168 दुर्दांत अपराधी मुठभेड़ में ढेर, 4557 पुलिस की गोली लगने से घायल

उत्तर प्रदेश पुलिस की अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के कार्रवाई लगातार जारी है। योगी सरकार (Yogi Government) में 20 मार्च 2017 से अब तक कुल 168 कुख्यात अपराधी मुठभेड़ में मारे गए हैं। वहीं, पुलिस की गोली लगने से 4557 बदमाश घायल हुए है।

यहां पढ़ें पूरी खबर-UP: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का सख्त निर्देश, बोले- किसानों को 48 घंटों में मिले धान का भुगतान, बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही

मेरठ जोन में मारे गए 64 अपराधी

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ से चल रही इस जंग में अब तक 13 पुलिसकर्मियों ने भी अपनी जानें गंवाई हैं। बदमाशों की गोली लगने से 1375 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अब तक पुलिस मुठभेड़ में 22234 अपराधी पकड़े गए हैं। इनमें 4557 पुलिस की गोली लगने से घायल हुए। अब तक पुलिस मुठभेड़ में मेरठ जाेन में सर्वाधिक 64 अपराधी मारे गए हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Skin Care Tips: सर्दियों में बच्चों की स्किन का रखें खास ध्यान, जानें इसके आसान उपाय

दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही भ्रष्टाचार व अपराधियों के विरुद्ध जीरो टालरेंस की नीति के तहत अभियान चलाकर कार्रवाई का आदेश दिया था। सीएम योगी खुद इन कार्रवाई की समय-समय पर समीक्षा करने के साथ ही कड़े निर्देश भी देते रहते हैं।

सीएम योगी की इस नीति को दूसरे राज्यों में भी खूब सराहना मिलती रही है। इंटरनेट मीडिया पर भी योगी सरकार व यूपी पुलिस की प्रशंसा को लेकर चलाए गए हैशटैग भी टाप ट्रेंड में रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ दूसरे राज्यों में अपने दौरों के दौरान अपराधियों पर कठोर कार्रवाई व माफिया की काली कमाई से जुटाई गई संपत्तियों पर बुलडोजर चलवाने को लेकर बयान भी देते रहे हैं। यूपी में बदली कानून-व्यवस्था के पीछे पुलिस के बदले तेवर भी हैं।

Related Articles

Back to top button