ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

शेखाझील के पास व्यापारी से 7 अक्टूबर को हुई थी लूट, आरोपी की निशानदेही पर मेरठ से बरामद हुआ है माल

अलीगढ़: पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूट का सारा माल बरामद कर लिया है।हापुड़ के व्यापारी से लूट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस अब गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करेगी। आरोपियों ने आर्टिफिशियल ज्वैलरी का कारोबार करने वाले व्यापारी के साथ लूट की थी। जिसके बाद पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।लूट का आधा माल पुलिस पहले बरामद कर चुकी थी। बचे हुए माल को बरामद करने के लिए पुलिस ने एक आरोपी को रिमांड पर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बचा हुआ लूट माल बरामद कर लिया है। अब पुलिस चार्जशीट दाखिल करके आगे की कार्रवाई करेगी।हापुड़ के व्यापारी से 7 अक्टूबर को हुई थी लूटहापुड़ के व्यापारी पुनीत जिंदल के साथ अकराबाद थाना क्षेत्र के शेखा झील के पास 7 अक्टूबर को लूट हुई थी। व्यापारी ने पुलिस को बताया था कि वह कासगंज गए थे और वहां से आर्टीफिशियल ज्वैलरी लेकर वापस लौट रहे थे। यह सारी ज्वैलरी गोल्ड प्लेटेड थी और उसमें पीतल के ऊपर सोने का पानी चढ़ा हुआ था।पुनीत ने बताया कि प्लेटेड ज्वैलरी के लगभग 250 पीस थे, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए है। वह अपनी कार से ही कासगंज गए थे और अलीगढ़ के रास्ते वापस हापुड़ जा रहे थे। इसी दौरान शेखाझील के पास तीन बाइकों पर आए हथियार बंद बदमाशों ने ने उन्हें रोक लिया और उन्हें कार के बाहर बुलाकर उनके साथ लूट की।आरोपी खुद चला गया था जेलघटना के बाद जब पुलिस ने आरोपियों को पहचानकर पोस्टर जारी कर दिए तो आरोपी हरेन्द्र घबरा गया। उसने अपनी दाढ़ी और बाल छोटे करा दिए। वह एक पुराने मामले में जमानत पर रिहा चल रहा था। जिसके बाद आरोपी ने अपनी जमानत कैंसल करा दी और खुद ही जेल चला गया।जिसके बाद पुलिस को आरोपी पर संदेह हुआ और पुलिस ने आरोपी की छानबीन करनी शुरू की। तब पुलिस को पता चला कि आरोपी की जेल में प्रवेश और नाजिम से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके आधा माल बरामद किया था।182 नग अब किए गए बरामदसीओ अभय पांडेय ने बताया कि लूट का आधा माल बरामद कर लिया गया था। अब पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी प्रवेश उर्फ जस्सी पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी पचगई रामवास वादशाहपुर थाना शिकारपुर, बुलन्दशहर को रिमांड पर लिया था।पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को छिपाए गए माल की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए 182 नग चूड़ी (बंधेल) और एक तमंचा और अवैध कारतूस बरामद कर लिया है। जिसके बाद एसएसपी ने टीम को 25000 का ईनाम देने की घोषणा की है।मेरठ से बरामद हुआ लूट का मालआरोपी ने लूट के माल को मेरठ में छिपाया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर मेरठ पहुंची। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से मेरठ के थाना परतापुर के शताब्दी नगर सेक्टर 4 से लूट का माल बरामद किया है। जिसके बाद पीड़ित व्यापारी ने सारे माल की पहचान की और अपने सामान की पहचान कर ली है।

Related Articles

Back to top button