ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

रेडक्रास भवन 26 लाख की लागत से बनेगा संजीवनी अस्पताल, एक डॉक्टर सहित रहेगा स्टॉफ

आगर मालवा: छावनी सराय में रेडक्रास भवन का 26 लाख की लागत से नया बनाकर संजीवनी अस्पताल बनाया जा रहा है। इसमें एक मेडिकल ऑफिसर, एक स्टाफ नर्स के साथ फार्मासिस्ट व एक सहयोगी स्टाफ को तैनात किया जाएगा। वह ओपीडी में मरीजों की जांच के साथ उन्हें दवाई बांटेगा।छावनी में अस्पताल खुलने के बाद मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। जिला अस्पताल नगर से पांच किमी दूर होने से लोगों को वहां आने-जाने में परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। इस अस्पताल के खुलने के बाद यहां छोटी-मोटी बीमारियों में मरीज अपना इलाज करा पाएंगे। मरीजों को लैबोरेटरी की सुविधा के साथ दवाइयां भी निशुल्क मिल जाएगी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नपा प्रशासन ने टेन्डर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को वर्क ऑर्डर भी दे दिया है। अब जल्द ही यहां निर्माण और भवन का नवीकरण पूरा होकर लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।मरीजों के बैठने के लिए शेड और बनेगा कमरानपा प्रशासन यहां भवन के नवीनीकरण के साथ एक कमरा भी यहां बनवाएगी और मरीजों के बैठने के लिए शेड का निर्माण किया जाएगा। बाउंडरी बनाने और डैनेज सिस्टम लगाने के साथ मुख्य गेट तक सडॉक निर्माण कर पैवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे। कचरा प्रबंधन के लिए भी यहां सिस्टम लगाया जाएगा और लैट बॉथ का निर्माण कर पुराने भवन को पूरी तरह नया रूप दिया जाएगा।मोहल्ला क्लिनिक की तरह मिलेगी सुविधासीएमएचओ डॉ. एसएस मालवीय ने बताया कि मोहल्ला क्लिनिक की तरह यहां मरीेजो को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसमे ड्यूटी डाक्टर के द्वारा ओपीडी में मरीजों की जांच की जाएगी और उन्हें दवाई वितरित की जाएगी, यहां लेबोरेटरी भी खोली जाएगी ताकि यहां मरीजों की उचित जांचें भी की जा सके। इस अस्पताल के खुलने के बाद यहां मरीजों के लिए आने वाले दिनों में और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की भी शासन की मंशा है।

Related Articles

Back to top button